Sat. Mar 21st, 2026

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश ने आजम खां को तीन साल की सजा सुनाए जाने पर दिया बयान बोले- अनर्गल बयानबाजी करने वाले सीख लेंगे

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने हेट स्पीच मामले में सपा विधायक आजम खां को तीन साल की सजा सुनाए जाने के न्यायालय के आदेश का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि कोर्ट के आदेश से सीख लेकर भविष्य में आजम जैसे लोग अनर्गल भाषा का उपयोग संभ्रांतजन के खिलाफ नहीं कर पाएंगे। समाज में कुछ ऐसे लोग होते हैं जो सिर्फ द्वेष फैलाने का काम करते हैं। ऐसे लोग कई बार कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन जाते हैं। न्यायालय ने जो आदेश जारी किया है, उसका इंतजार प्रदेश की जनता काफी समय से कर रही थी। किसी भी व्यक्ति को दूसरे की भावनाएं भड़काने का अधिकार नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *